Friday 4 January 2019


नया साल-2019, मंगलवार को प्रारम्भ होकर मंगलवार को ही समाप्त  हो रहा है        आपके लिए  यह साल मंगलकारी होगा .........?

इस सप्ताह यानी 1 जनवरी 2019 दिन मंगलवार को को बुध का धनु राशि में गोचर होने से इस सप्ताह का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। बुद्धि, वाणी, तर्क शक्ति, गणित, व्यापार और अनुसंधान आदि का कारक मानें जाने वाले बुध ग्रह को नवग्रहों में युवराज ग्रह भी कहा जाता है। बुध वर्ष 2019 की शुरुआत करते हुए 1 जनवरी, मंगलवार को 09.38 बजे वृश्चिक राशि से धनु में गोचर कर रहा है। जो इस राशि में 20 जनवरी दिन  रविवार को 20.54 तक रहेगा  तत्पश्चात  धनु से मकर राशि में 20:55 बजे गोचर कर जाएगा।

वर्ष 2019 की शुरुआत में भी शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है और गुरु वृश्चिक राशि और राहु 6 मार्च, 2019 तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगें तथा केतु का गमन मकर राशि में हो रहा है  और गुरु राशि परिवर्तन कर 30 मार्च को धनु राशि और इसके बाद 25 अप्रैल को वृश्चिक राशि में गोचर कर 5 नवंबर को वापिस धनु राशि में गोचर करेंगें। गुरु 10 अप्रैल को वक्री होकर 11 अगस्‍त को मार्गी हो जाएंगें। 30 अप्रैल को शनि वक्री होकर 18 सितंबर को मार्गी हो जाएंगें।
ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव होगा आइए देखते हैं .........

मेष राशि:-
   मेष राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही कॅरियर की दृष्टि से भी यह वर्ष मिलाजुला साबित होने वाला है, नौकरी में पदोन्नति की संभावन तो है लेकिन साथ ही आपको मेहनत भी बहुत ज्यादा करनी होगी। साल की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन खर्च बढ़ जाने के कारण आपको कुछ समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं। कारोबारियों को वर्ष के मध्य में लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रखने के लिए आपको उन्हें अपनी भावनाएं बतानी होंगी।


वृषभ राशि:-
2019 में शनि का ढैय्या पूरे प्रभाव में रहेगा। सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों को 2019 में अपनी सेहत को लेकर ज्यादा गंभीर रहने के आवश्यकता है। आपको अपने खानपान को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, इसलिए बाहर का भोजन इस वर्ष ज्यादा ना करें। आपको कोई दीर्घकालिक रोग भी हो सकता है, इसलिए विशेष सावधानी रखें। आप अपने कॅरियर को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। अगर खर्चों पर विराम ना लगाया गया तो समस्याएं आ सकती हैं। आर्थिक उन्नति के लिए आय के स्रोत प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि:-
मिथुन राशि के जातक इस वर्ष  स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशान नहीं रहेंगे। लेकिन फिर भी जनवरी फरवरी में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा गंभीर होना चाहिए। आपको त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो सकती है इसलिए पहले से ही सचेत रहें। यह साल कॅरियर के मद्देनजर बेहद सामान्य रहने वाला है, लेकिन अगर आप अपनी मेहनत पर ज्यादा जोर देंगे तो यह कुछ अच्छे परिणाम भी ला सकता है। आपको कुछ बड़े आर्थिक लाभ प्रप्त हो सकते हैं, उनके लिए पहले से ही तैयार रहें। कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। व्यापारी अगर नए-नए आइडिया आजमाएंगे तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि:-
कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शानदार रहने वाला है, नौकरी में संलित लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और कारोबारियों को आर्थिक मुनाफा भी मिल सकता है। फरवरी से मार्च और नवंबर से दिसंबर के बीच आपको नौकरी और व्यवसाय में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वहीं मार्च के बाद व्यवसायी जातक किसी नए बिजनेस की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस वर्ष धन लाभ के कई योग बन रहे हैं, लेकिन अगर समझदारी से काम नहीं लिया तो धन लाभ के साथ-साथ हानि भी उठानी पड़ सकती है।

सिंह राशि:-
2019 राशिफल के अनुसार इस साल सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहद अच्छा रहेगा, हां सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं रह सकती हैं। आपको कॅरियर में सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार परिश्रम करना होगा, कार्यक्षेत्र में भी आपको पहचान मिलेगी,। अगर नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो वह मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है। फरवरी-मार्च और अप्रैल में आपको धन हानि की संभावना है, सावधान रहें। लव लाइफ से संबंधित कुछ समस्याएं आ सकती हैं, पार्टनर के साथ किसी बात पर कुछ अनबन हो सकती है।

कन्या राशि:-
कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिले जुले परिणाम वाला साबित हो सकता है, आपको स्वस्थ्य लाभ तो मिलेगा लेकिन सेहत से संबंधित कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं। आपका आर्थिक जीवन सामान्य से थोड़ा बेहतर बेहतर रहेगा और साल की शुरुआत से ही आपको इसका आभास हो जाएगा। जनवरी-फरवरी और मार्च में आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी, साथ ही खर्चों में भे वृद्धि हो जाएगी। अगर विवाह करने जा रहे हैं या किसी को प्रपोज करना है तो साल की शुरुआत में ऐसा ना करें।



तुला राशि:-
2019
में तुला राशि के जातक अपने जीवन को लेकर काफी संतुष्ट रहेंगे। आपको बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होफा लेकिन उनके भरोसे अपना काम छोड़ना आपकी गलती साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बढ़िया तालमेल रहेगा, आप किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं। घर की ख़ुशियों से आप आनंदित रहेंगे। साल के मध्य में घर में कोई बड़ी ख़ुशी दस्तक दे सकती है।

वृश्चिक राशि:-
शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण इस राशि पर रहेगा। साल के उत्तरार्द्ध में सफलताएं शुरू होंगी। शनि की उतरती साढ़ेसाती आपके लिए लाभ की स्थितियों का निर्माण कर सकती है। हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। वाहनादि का उपयोग सावधानी से करें। इस वर्ष आपको सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर सेहत में गिरावट आती दिखे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। फ़रवरी- मार्च का महीना आपकी सेहत के लिए थोड़ा नाजुक रह सकता है, जबकि कॅरियर के हिसाब से यह समय काफी अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से आपको नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। आपके ख़र्चे और आमदनी में अंतर देखने को मिलेगा, इसलिए अपने आर्थिक जीवन में ख़र्च और आमदनी के बीच तालमेल बनाकर चलें।

धनु राशि:-
धनु राशि वालों के लिए बहुत खास रहेगा। शनि की साढ़ेसाती अपने पूरे प्रभाव में रहेगी। मेहनत के दम पर सफलताएं हासिल करने का समय होगा। आय के नए साधन मिलेंगे। कुछ मामलों में असफलता मिल सकती है। लोग आश्वासन देकर पूरे नहीं करेंगे, सो पूरे साल आपको अपने पुरुषार्थ से काम करना होगा। पिता से संबंधों में थोड़ा मनमुटाव की स्थिति बनेगी। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। धनु राशि के जातकों के यह साल आपकी सैलेरी में वृद्धि दायक साबित होगा। आपको कुछ लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं जो मानसिक रूप से आपको कफी थका देंगी। आपकी पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी और आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। अपने प्रेम जीवन को लेकर आप इस वर्ष कुछ ज़्यादा ही गंभीर रहेंगे। यदि साथी से किसी तरह का विवाद हो जाता है तो विवाद को आगे न बढ़ाएं, बल्कि उसे बातचीत के माध्यम से निबटाएं। घर में परिजनों का स्वास्थ्य एक दम दुरुस्त रहेगा। माता-पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ़ हो सकती है, लेकिन परेशान होने की कोई जरूरत नहीं।

मकर राशि:-
मकर राशि के जातकों के लिए 2019 अच्छा रहने की उम्मीद है। मकर राशि पर साल 2019 में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहेगा। परिस्थितियां थोड़ी विपरीत रहेंगी । कुछ कारणों की वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन ज्यादा परेशानी की कोई बात नहीं है। अप अपनी लव लाइफ को काफी एंजॉय़ करेंगे और आपका विवाहित जीवन भी बहुत अच्छा बीतने वाला है। अगर आप अपने प्रेमी से विव्हा करना चाहते हैं तो यह इच्छा बेहे आपकी पूर्ण हो जाएगी।


कुंभ राशि:-
कुंभ राशि वालों के लिए साल 2019 अच्छा रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को इस साल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ज्यादा नहीं सताएंगी। साथ ही आपका आर्थिक जीवन भी शानदार रहेगा। आमदनी के कई नए रास्ते आपको नजर आएंगे। इसके अलावा आपकी लव लाइफ भी सामान्य से ज्यादा बेहतर रहने जी उम्मीद है। आपको अपने जीवनसाथी पर पूरा भरोसा रखना होगा और उनके विश्वास को भी बरकरार रखने की कोशिश करें।

मीन राशि:-
आय के मामले में 2019 अच्छा रहेगा। पुराने अटके या डूब चुके पैसे की वसूली के प्रबल योग बनेंगे। मीन राशि के जातकों को वर्ष 2019 में स्वास्थ्य के लिए ज्यादा गंभीर रहना होगा। आपको अपनी दिनचर्या पर भी विचार करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहचान मिलेगी, आपकी छवि एक परिश्रमी, मेहनती और ईमानदार कर्मी की बनने जा रही है। आपको आर्थिक मोर्चे पर कुछ चुनौतियां झेलनी पड़ सकती है लेकोइन ये समय भी कट जाएगा। ज़ोखिम भरे क़दम उठाने से पहले उस पर विचार करें, आपको धन हानि भी हो सकती है। इस वर्ष आप अपने प्रेम जीवन को लेकर थोड़े भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। अपनी रिलेशनशिप को लेकर आपके मन में किसी प्रकार की शंका रहेगी। प्रेमी के साथ थोड़ी बहुत कहा सुनी हो सकती है।
आचार्य राजेश कुमार
Mail id:-rajpra.infocom@gmail.com


No comments:

Post a Comment

U r most welcome & thank u for showing intrest in my blog .We provide exact &pin point astrological solution of any types of problem in your life