Thursday 15 June 2017

आपके हाथ में उपस्थित रेखाओं से जाने स्वयं अपना भविष्य फल

भाग -1
प्रिय मित्रों यदि आपका सही जनम विवरण आपके पास उपलब्ध नहीं है और आप अपना और अपनों के भविष्य के विषय में जानकारी चाहते हैं तो अपने हाथ की रेखाओं को देख कर बहुत कुछ विश्लेषण कर सकते हैं क्योंकि एक बार जन्म विवरण गलत हो सकता है किन्तु हाथ की रेखाएं कभी गलत नहीं हो सकतीं I इतना ही नहीं बल्कि इन्हीं रेखाओं से जन्म तारीख ,जन्म का महिना ,जन्म वर्ष व् जन्म समय समय भी ज्ञात कर सकते हैं i
आज से आपको आपकी हाथों में बनी हस्त रेखाओं के बारे में कुछ ऐसी रोचक जानकारी देना चाहता हु जिससे आप देख कर बहुत सी घटनाओं को स्वयं जान सकेंगे i
हाथ मे बने विभिन्न त्रिभुज,तिल,सितारे,यव,वर्ग,जाली,त्रीशुलादि चिन्हों का फलाफल बताएंगे:-

1.
तिल का चिन्ह,हथेली पर जिस किसी ग्रह के क्षेत्र पर होगा उसी के शुभफल की हानी करेगा। जैसे संतान रेखा पर तिल हो तो संतान हानि, विवाह रेखा पर तिल हो तो पति-पत्नी में अनबन या अमिलन या विलंब से विवाह इत्यादि। शुक्र पर्वत पर होने से यौन दुर्बलता इत्यादि समझना चाहिए।।

मित्रों हाथ की प्रत्येक उँगलियों मे तीन पर्व(खाने)होते हैं।

उंगली के ऊपरी खाने को प्रथम पर्व, बीच के खाने को द्वितीय पर्व एवं तीसरे खाने को तृतीय पर्व कहते हैं।

            तर्जनी उंगली के प्रथम पर्व पर विभिन्न चिन्हों का फलाफल:-

*
तर्जनी उंगली के प्रथम पर्व पर यदि सितारे का निशान हो तो जातक के जीवन में एक गंभीर हादसा हो कर भाग्योदय होता है अर्थात उक्त गंभीर घटना ही भाग्य को बदल डालती है।

*
प्रथम पर्व पर त्रिभुज का चिन्ह हो तो जातक योगी य जादूगर होगा।धर्म शास्त्र जादू टोना व गूढ़ विद्या का जानकर होता है।साथ ही विवेकी व निष्ठावान परम भक्त होता है।

*
यदि प्रथम पर्व पर वक्र (~)रेखा है तो जातक नास्तिक बुद्धि का होता है।

*
यदि (// + )रेखाएं हैं तो जातक धार्मिक उन्मादी ज़िहादी होता है।
*
यदि त्रिभुज() है तो यह नम्रता सज्जनता व सफलता का सूचक है। ऐसा व्यक्ति अपने कुल व खानदान को यश प्रतिष्ठा व मान दिलाता है।
*
यदि प्रथम पर्व पर जाली(##) का निशान या तो सन्यासी बना कर एकांत जीवन व्यतीत करता है या तो जेहादी जूनून के कारण जेल की सज़ा दिलवाता है।
*
यदि (×) का चिन्ह पागलपन व आकस्मिक मृत्यु का सूचक है।

No comments:

Post a Comment

U r most welcome & thank u for showing intrest in my blog .We provide exact &pin point astrological solution of any types of problem in your life