Saturday 29 December 2018


नव वर्ष -2019 मे पड़ने वाले तीज-त्योहार

वर्ष 2019 प्रारम्भ होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। लोगों की उत्सुकता जरूर होगी की नए वर्ष मे कब कौन सा त्योहार पड़ेगा । इसीलिए हम आपको काशी पंचांग के अनुसार वर्ष 2019 मे पड़ने वाले त्योहार और व्रत की तारीख के बारे में बता रहे हैं।

जनवरी 2019

तारीख         वार        व्रत और त्योहार

1
       मंगलवार      सफला एकादशी
3
       गुरुवार         प्रदोष व्रत (कृष्ण)
4
       शुक्रवार        मासिक शिवरात्रि
5
       शनिवार       मार्गशीर्ष अमावस्या
15
     मंगलवार      पोंगल , उत्तरायण , मकर संक्रांति
17
      गुरुवार        पौष पुत्रदा एकादशी
18
      शुक्रवार       प्रदोष व्रत (शुक्ल)
21
      सोमवार       पौष पूर्णिमा व्रत
24
      गुरुवार         संकष्टी चतुर्थी
31
      गुरुवार         षटतिला एकादशी

फरवरी 2019

तारीख         वार        व्रत और त्योहार

2
        शनिवार        प्रदोष व्रत (कृष्ण) , मासिक शिवरात्रि
4
        सोमवार        पौष अमावस्या
10
       रविवार         बसंत पंचमी , सरस्वती पूजा
13
      बुधवार          कुम्भ संक्रांति
16
      शनिवार        जया एकादशी
17
      रविवार         प्रदोष व्रत (शुक्ल)
19
      मंगलवार       माघ पूर्णिमा व्रत
22
      शुक्रवार         संकष्टी चतुर्थी

मार्च-2019

तारीख         वार          व्रत और त्योहार

2
       शनिवार         विजया एकादशी
3
       रविवार          प्रदोष व्रत (कृष्ण)
4
       सोमवार          महाशिवरात्रि , मासिक शिवरात्रि
6
       बुधवार           माघ अमावस्या
15
     शुक्रवार          मीन संक्रांति
17
     रविवार          आमलकी एकादशी
18
     सोमवार          प्रदोष व्रत (शुक्ल)
20
       बुधवार          होलिका दहन
21
       गुरुवार           होली , फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
24
       रविवार          संकष्टी चतुर्थी
31
       रविवार           पापमोचिनी एकादशी

अप्रैल-2019

तारीख           वार           व्रत और त्योहार

2          मंगलवार         प्रदोष व्रत (कृष्ण)
3
         बुधवार           मासिक शिवरात्रि
5
         शुक्रवार           फाल्गुन अमावस्या
6
         शनिवार           चैत्र नवरात्रि , उगाडी , घटस्थापना , गुड़ी पड़वा
7
         रविवार            चेटी चंड
13
       शनिवार           राम नवमी
14
       रविवार            चैत्र नवरात्रि पारणा , मेष संक्रांति
15
       सोमवार            कामदा एकादशी
17
       बुधवार             प्रदोष व्रत (शुक्ल)
19
        शुक्रवार             हनुमान जयंती , चैत्र पूर्णिमा व्रत
22
       सोमवार            संकष्टी चतुर्थी
30
       मंगलवार          वरुथिनी एकादशी

मई-2019

तारीख        वार          व्रत और त्योहार

2
          गुरुवार         प्रदोष व्रत (कृष्ण)
3
          शुक्रवार        मासिक शिवरात्रि
4
          शनिवार        चैत्र अमावस्या
7
          मंगलवार       अक्षय तृतीया
15
        बुधवार         मोहिनी एकादशी , वृष संक्रांति
16
        गुरुवार         प्रदोष व्रत (शुक्ल)
18
        शनिवार       वैशाख पूर्णिमा व्रत
22
        बुधवार         संकष्टी चतुर्थी
30
        गुरुवार         अपरा एकादशी
31
        शुक्रवार         प्रदोष व्रत (कृष्ण)







जून-2019

तारीख         वार        व्रत और त्योहार

1
         शनिवार        मासिक शिवरात्रि
3
         सोमवार        वैशाख अमावस्या
13
       गुरुवार          निर्जला एकादशी
14
       शुक्रवार         प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15
       शनिवार        मिथुन संक्रांति
17
       सोमवार        ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
20
       गुरुवार         संकष्टी चतुर्थी
29
       शनिवार        योगिनी एकादशी
30
       रविवार         प्रदोष व्रत (कृष्ण)

जुलाई-2019

तारीख          वार          व्रत और त्योहार
1
         सोमवार          मासिक शिवरात्रि
2
          मंगलवार         ज्येष्ठ अमावस्या
4
         गुरुवार           जगन्नाथ रथ यात्रा
12
       शुक्रवार           देवशयनी एकादशी , अषाढ़ी एकादशी
14
       रविवार           प्रदोष व्रत (शुक्ल)
16
       मंगलवार         गुरु-पूर्णिमा , आषाढ़ पूर्णिमा व्रत , कर्क संक्रांति
20
       शनिवार          संकष्टी चतुर्थी
28
       रविवार           कामिका एकादशी
29
       सोमवार          प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30
       मंगलवार         मासिक शिवरात्रि  

अगस्त-2019

तारीख        वार         व्रत और त्योहार

1
         गुरुवार        आषाढ़ अमावस्या
3
         शनिवार       हरियाली तीज
5
         सोमवार       नाग पंचमी
11
       रविवार        श्रावण पुत्रदा एकादशी
12
       सोमवार       प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15
       गुरुवार         रक्षा बंधन , श्रावण पूर्णिमा व्रत
17
       शनिवार        सिंह संक्रांति
18
       रविवार         कजरी तीज
19
       सोमवार        संकष्टी चतुर्थी
24
       शनिवार        जन्माष्टमी
26
         सोमवार        अजा एकादशी
28
         बुधवार          मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30
         शुक्रवार         श्रावण अमावस्या



सितंबर-2019

तारीख         वार                  व्रत और त्योहार
1
         रविवार        हरतालिका तीज
2
         सोमवार        गणेश चतुर्थी
9
         सोमवार        परिवर्तिनी एकादशी
11
       बुधवार          प्रदोष व्रत (शुक्ल) , ओणम/थिरुवोणम
12
       गुरुवार          अनंत चतुर्दशी
14
       शनिवार         भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
17
       मंगलवार        संकष्टी चतुर्थी , कन्या संक्रांति
25
       बुधवार          इन्दिरा एकादशी
26
       गुरुवार          प्रदोष व्रत (कृष्ण)
27
       शुक्रवार         मासिक शिवरात्रि
28
       शनिवार        भाद्रपद अमावस्या
29
      रविवार          शरद नवरात्रि , घटस्थापना

अक्टूबर-2019

तारीख       वार                 व्रत और त्योहार

4         शुक्रवार           कल्परम्भ
5
        शनिवार          नवपत्रिका पूजा
6
        रविवार          दुर्गा महा नवमी पूजा , दुर्गा महा अष्टमी पूजा
7
        सोमवार         शरद नवरात्रि पारणा
8
        मंगलवार       दुर्गा विसर्जन , दशहरा
9
        बुधवार         पापांकुशा एकादशी
11
       शुक्रवार          प्रदोष व्रत (शुक्ल)
13
      रविवार          अश्विन पूर्णिमा व्रत
17
      गुरुवार           संकष्टी चतुर्थी , करवा चौथ
18
      शुक्रवार          तुला संक्रांति
24
      गुरुवार           रमा एकादशी
25
       शुक्रवार          धनतेरस , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
26
      शनिवार         मासिक शिवरात्रि
27
      रविवार          दिवाली , नरक चतुर्दशी
28
      सोमवार         गोवर्धन पूजा , अश्विन अमावस्या
29
      मंगलवार        भाई दूज

नवंबर-2019

तारीख   वार                व्रत और त्योहार

8        शुक्रवार          देवोत्थान एकादशी
9
       शनिवार         प्रदोष व्रत (शुक्ल)
12
     मंगलवार        कार्तिक पूर्णिमा व्रत
16
     शनिवार          संकष्टी चतुर्थी
17
     रविवार          वृश्चिक संक्रांति
22
     शुक्रवार          उत्पन्ना एकादशी
24
     रविवार          प्रदोष व्रत (कृष्ण)
25
     सोमवार         मासिक शिवरात्रि
26
     मंगलवार        कार्तिक अमावस्या

दिसंबर-2019

तारीख      वार             व्रत और त्योहार

8         रविवार      मोक्षदा एकादशी
9
       सोमवार      प्रदोष व्रत (शुक्ल)
12
     गुरुवार       मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
15
     रविवार       संकष्टी चतुर्थी
16
     सोमवार      धनु संक्रांति
22
     रविवार      सफला एकादशी
23
     सोमवार      प्रदोष व्रत (कृष्ण)
24
      मंगलवार     मासिक शिवरात्रि
26
     गुरुवार        मार्गशीर्ष अमावस्या
आचार्य राजेश कुमार
Divyansh jyotish Kendra


Thursday 13 December 2018

राजस्थान में गहलोत मुख्य मंत्री तथा सचिन उपमुख्य मंत्री एवं एम पी में कमलनाथ मुख्यमंत्री एवं सिंधिया उपमुख्य मंत्री बनने जा रहे हैं

Friday 30 November 2018


क्यों खरमास में मंगल कार्यों( शादी-विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार ,नूतन गृह-प्रवेश इत्यादि )को करना उत्तम नही बताया गया है/ गुरू का ध्यान सूर्यदेव पर/ खरमास में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, किंतु मंगल शहनाई नही बजती

       सूर्यदेव के गुरू की धनु राशि में प्रवेश करते ही 16 दिसम्बर -2018 को सायं 06.39 से खरमास प्रारम्भ  हो जाएगा एवं 15 जनवरी 2018 की रात 02.39 तक रहेगा । काशी  पंचांग के अनुसार सूर्य जब गुरू की राशि धनु या मीन में विराजमान रहते है तो उस घड़ी को खरमास माना जाता है और खरमास में मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं ।  "खरमांस " प्रारम्भ होते ही  शादी -विवाह,गृह- प्रवेश, नया व्यापार, मुंडन संस्कार जनेऊ संस्कार इत्यादि नही होंगे किन्तु धार्मिक कार्य,अनुष्ठान यथावत चलते रहेंगे।


इस माह में सूर्यदेव की उपासना देगा  सर्वश्रेष्ठ फल :-

खरमास की इस अवधि में जनेऊ संस्कार, मुंडन संस्कार, नव गृह प्रवेश, विवाह आदि नहीं करना चाहिए। इसे शुभ नही माना गया है। वहीं विवाह आदि शुभ संस्कारों में गुरू एवं शुक्र की उपस्थिति आवश्यक बतायी गई है। ये सुख और समृद्धि के कारक माने गए हैं। खरमास में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, किंतु मंगल शहनाई नही बजती। इस माह में सभी राशि वालों को सूर्यदेव की उपासना अवश्य करनी चाहिए।


गुरू का ध्यान सूर्यदेव पर:-

इसका एक धार्मिक पक्ष यह भी माना जाता है कि जब सूर्यदेव जब बृहस्पति के घर में प्रवेश करते हैं जो देव गुरू का ध्यान एवं संपूर्ण समर्पण उन पर ही केंद्रित हो जाता है। इससे मांगलिक कार्यों पर उनका प्रभाव सूक्ष्म ही रह जाता है जिससे की इस दौरान शुभ कार्यों का विशेष लाभ नही होता। इसलिए भी खरमास में मंगल कार्यों को करना उत्तम नही बताया गया है।
16 दिसम्बर 2018  से धनु राशि में सूर्य-शनि की युति का जनमानस एवं देश विदेश की कार्यप्रणाली,अर्थव्यवस्ता तथा प्राकृतिक संतुलन पर अत्यधिक बुरा प्रभाव पड़ने वाला है:-

 धनु राशि मे पूर्व से ही शनि का गोचर हो रहा है तथा दिनांक 16 दिसम्बर-2018 को साय 06.39  पर सूर्य के भी धनु राशि मे पहुचने से सूर्य-शनि की युति प्रारम्भ हो रही है। इस युति पर किसी शुभ ग्रह की दृष्टि भी नही पड़ रही है । रविवार की संक्रांति दक्षिणी भारत में उत्पात मचा सकती है एवं राजनतिक उथल-पुथल के योग भी बन रहे हैं । इस संक्रांति से दैनिक उपभोग की वस्तुएं सस्ती एवं सुलभ हो सकती हैं ।

सूर्य-शनि की युति से भारत का राजनीतिक समीकरण, अर्थव्यवस्ता, विदेश नीति, महंगाई, पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसी प्रकरण पर न्याय पालिका का शख्त रुख हो सकता है। विदेशों में युद्ध के भी आसार हैं। प्राकृतिक आपदा के भी आसार हैं। पहाड़ी इलाको में भयंकर हिमपात, मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि, भारीबारिश , बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। जानमाल का नुकसान हो सकता है। किसी मशहूर शख्स का अंत भी होने के संकेत मिल रहे हैं।

अग्रिम एक माह की संक्रांति में दान-पुण्य,पूजा-पाठ पित्र की पूजा अवश्य करनी चाहिए। दान-पुण्य पूजा-पाठ से पितृलोक में पितर भी प्रसन्न होकर शुभाशीष प्रदान करते हैं बिगड़े कार्य बनाते हैं। इसके साथ ही साथ सूर्य देव भी प्रसन्न होकर निरोगता प्रदान करते हैं।
खरमास का वैज्ञानिक आधार
सूर्य की तरह गुरु गृह भी हाइड्रोजन और हीलियम की उपस्थिति से बना हुआ है। सूर्य की तरह इसका केंद्र भी द्रव्य से भरा है, जिसमें अधिकतर हाइड्रोजन ही है जबकि दूसरे ग्रहों का केंद्र ठोस है। इसलिए गुरु का भार सौर मंडल के सभी ग्रहों के सम्मिलित भार से भी अधिक है।
पृथ्वी से 15 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित सूर्य तथा 64 करोड़ किलोमीटर दूर बृहस्पति वर्ष में एक बार ऐसी स्थिति में आते हैं जब सौर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के माध्यम से बृहस्पति के कण काफी मात्रा में पृथ्वी के वायुमंडल में पहुँचते हैं, जो एक-दूसरे की राशि में आकर अपनी किरणों को आंदोलित करते हैं।
इसी वजह से धनु व मीन राशि के सूर्य को खरमास/मलमास कहा जाता है ।

आचार्य राजेश कुमार  (दिव्यांश ज्योतिष केंद्र,Website:- divyanshjyotish.com)
Mail id:- rajpra.infocom@gmail.com

Friday 23 November 2018

गुरु नानक देव जी से जुड़ी रोचक घटनाएं:-

नहीं पिलाया गुरु नानक देव जी को पानी:-
गुरु नानक देव जी अपने शिष्यों के साथ यात्रा किया करते थे. एक बार गांव के तरफ से गुजरते हुए उन्हें अचानक प्यास लगी. चलते-चलते उनको पहाड़ी पर एक कुआं दिखाई दिया. गुरु नानक ने शिष्य को पानी लेने के लिए भेजा. लेकिन कुएं का मालिक लालची और धनी था. वो पानी के बदले धन लिया करता था. शिष्य उस लालची आदमी के पास तीन बार पानी मांगने गया और तीनों बार उसे भगा दिया गया क्योंकि उसके पास धन नहीं था. भीषण गर्मी में गुरु नानक और शिष्य अभी तक प्यासे थे. गुरु जी ने कहा- 'ईश्वर हमारी मदद जरूर करेगा.'

इसके बाद नानक जी ने मिट्टी खोदना शुरू कर दिया. थोड़ा ही खोदा था और अचानक वहां से शुद्ध पानी आने लगा. जिसके बाद गुरु जी और शिष्यों ने पानी पीकर प्यास बुझाई. गांव वाले भी देखकर वहां पानी पीने पहुंच गए. यह देखकर कुएं के मालिक को गुस्‍सा आ गया. उसने कुएं की तरफ देखा तो वो हैरान रह गया. एक तरफ पानी की धारा बह रही थी तो दूसरी तरफ कुएं का पानी कम होता जा रहा था. फिर कुएं के मालिक ने गुरु जी को जोर से पत्थर मारा. लेकिन गुरु जी ने हाथ आगे किया और पत्थर हाथ से टकराकर वहीं रुक गया. ऐसा देख कुएं का मालिक उनके चरणों पर आकर गिर गया. गुरु जी ने समझाया- "किस बात का घमंड? तुम्हारा कुछ नहीं है. खाली हाथ आए थे खाली हाथ जाओगे. कुछ करके जाओगे तो लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे।


गुरु नानक जी के आशीर्वाद का रहस्य:-

         गुरु नानक देव जी अपने शिष्यों के साथ एक गांव पहुंचे. उस गांव के लोग बहुत ही बुरे थे. वो हर किसी के साथ दुर्व्यवहार किया करते थे. जैसे ही गुरु नानक पहुंचे तो गांव के लोगों ने उनके साथ बहुत दुर्व्यवहार किया और उनकी हंसी उड़ाने लगे. गुरु जी ने गांव वालों को दुर्व्यवहार ना करने के लिए समझाने की कोशिश की. लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ. गुरु जी वहां से निकलने लगे. गांव वालों ने कहा- महात्मन, हमने आपकी इतनी सेवा की. जाने से पहले कम से कम आशीर्वाद तो देते जाईये. उन्हें आशीर्वाद देते हुए गुरु जी ने कहा- 'एक साथ एक जगह पर रहो.'

उसके बाद गुरुजी दूसरे गांव पहुंचे. उस गांव के लोग बहुत ही अच्छे थे. गांव के लोगों ने गुरु जी की खूब सेवा की और भरपूर अतिथि-सत्कार किया. जब गुरु जी के गांव छोड़ने का वक्त आया तो गांव वालों ने भी आशीर्वाद मांगा. उन्हें आशीर्वाद देते हुए गुरु जी ने कहा- "तुम सब उजड़ जाओ." इतना सुनकर उनके शिष्य हैरान रह गए. उन्होंने पूछा- "गुरु जी आज हम दो गावों में गए. दोनों जगह आपने अलग अलग आशीर्वाद दिए.लेकिन ये आशीर्वाद हमारे समझ में नहीं आए." जिसके बाद गुरु जी ने कहा- "एक बात हमेशा ध्यान रखो – सज्जन व्यक्ति जहां भी जाता है, वो अपने साथ सज्जनता और अच्छाई लेकर जाता है. वो जहां भी रहेगा, अपने चारों ओर प्रेम और सद्भाव का वातावरण बना कर रखेगा. अतः मैंने सज्जन लोगों से भरे गांव के लोगों को उजड़ जाने को कहा."

अन्य कहानी-

जब गुरु नानक देव जी छोटे थे. एक दिन वो चलते-चलते दूसरे मोहल्ले में चले गए. एक घर के बरामदे में महिला बैठी थी और जोर-जोर से रो रही थी. नानक बरामदे के अंदर चले गए और रोने की वजह पूछी. महिला की गोद में एक नवजात शिशु भी था. महिला ने रोते हुए उत्तर दिया- "ये मेरा पुत्र है. मैं इसके नसीब पर रो रही हूं. कहीं और जन्म ले लेता तो कुछ दिन जिंदा जी लेता. इसने मेरे घर जन्म लिया और अब ये मर जाएगा."

नानक ने पूछा- "आपको किसने कहा कि ये मर जाएगा?" महिला ने कहा- "इससे पहले जितने बच्‍चे हुए कोई नहीं बचा." नानक जी ने गोद में बच्चे को लिया. नानक बोले- "इसे तो मर जाना है ना?" महिला ने हां में जवाब दिया. फिर नानक बोले- "आप इस बच्चे को मेरे हवाले कर दो." महिला ने हामी भर दी और नानक जी ने बच्चे का नाम मरदाना रखा. नानक बोले- "अब से ये मेरा है. अभी मैं इसे आपके हवाले करता हूं. इसकी जब जरूरत पड़ेगी, मैं इसे ले जाऊंगा." नानक बाहर निकले और बच्चे की मृत्यु नहीं हुई. यहीं बालक आगे जाकर गुरु नानक जी का परम मित्र और शिष्य था. सारी उम्र उसने गुरु नानक की सेवा की.
आचार्य राजेश कुमार