Thursday 1 March 2018

होलिका दहन का अभिप्राय .होलिका दहन का  पर्व संदेश देता है कि ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदा उपस्थित रहते हैं।
होलिका दहन की पौराणिक कथाएँ

 
    होलिका दहन, होली त्यौहार का पहला दिन, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि आदि नामों से भी जाना जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। होलिका दहन (जिसे छोटी होली भी कहते हैं) के अगले दिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ रंग खेलने का विधान है और अबीर-गुलाल आदि एक-दूसरे को लगाकर व गले मिलकर इस पर्व को मनाया जाता है।

.भारत में मनाए जाने वाले सबसे शानदार त्योहारों में से एक है होली। दीवाली की तरह ही इस त्योहार को भी अच्छाई की बुराई पर जीत का त्योहार माना जाता है। हिंदुओं के लिए होली का पौराणिक महत्व भी है। इस त्योहार को लेकर सबसे प्रचलित है प्रहलाद, होलिका और हिरण्यकश्यप की कहानी। लेकिन होली की केवल यही नहीं बल्कि और भी कई कहानियां प्रचलित है। वैष्णव परंपरा मे होली को, होलिका-प्रहलाद की कहानी का प्रतीकात्मक सूत्र मानते हैं।

होलिका दहन का शास्त्रों के अनुसार नियम

फाल्गुन शुक्ल
अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक होलाष्टक माना जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। पूर्णिमा के दिन होलिका-दहन किया जाता है। इसके लिए मुख्यतः दो नियम ध्यान में रखने चाहिए -

1. पहला, उस दिन “भद्रा” न हो। भद्रा का दूसरा नाम विष्टि करण भी है, जो कि 11 करणों में से एक है। एक करण तिथि के आधे भाग के बराबर होता है।

2.दूसरी बात , पूर्णिमा प्रदोषकाल-व्यापिनी होनी चाहिए। सरल शब्दों में कहें तो उस दिन सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्तों में पूर्णिमा तिथि होनी चाहिए।
होलिका दहन का मुहूर्त

होलिका दहन मुहूर्त :18:20:47 से 20:49:49

होलिका दहन की पौराणिक कथा

  पुराणों के अनुसार दानवराज हिरण्यकश्यप ने जब
देखा की उसका पुत्र प्रह्लाद सिवाय विष्णु भगवान के किसी अन्य को नहीं भजता, तो वह क्रुद्ध हो उठा और अंततः उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए; क्योंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि नुक़सान नहीं पहुँचा सकती। किन्तु हुआ इसके ठीक विपरीत -- होलिका जलकर भस्म हो गयी और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ। इसी घटना की याद में इस दिन होलिका दहन करने का विधान है। होली का पर्व संदेश देता है कि इसी प्रकार ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदा उपस्थित रहते हैं।
होली की केवल यही नहीं बल्कि और भी कई कहानियां प्रचलित है।

कामदेव को किया था भस्म

होली की एक कहानी
कामदेव की भी है। पार्वती शिव से विवाह करना चाहती थीं लेकिन तपस्या में लीन शिव
का ध्यान उनकी ओर गया ही नहीं। ऐसे में प्यार के देवता कामदेव आगे आए और उन्होंने
शिव पर पुष्प बाण चला दिया।तपस्या भंग होने से शिव को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने
अपनी तीसरी आंख खोल दी और उनके क्रोध की अग्नि में कामदेव भस्म हो गए। कामदेव के
भस्म हो जाने पर उनकी पत्नी रति रोने लगीं और शिव से कामदेव को जीवित करने की
गुहार लगाई। अगले दिन तक शिव का क्रोध शांत हो चुका था, उन्होंने कामदेव को पुनर्जीवित किया। कामदेव के भस्म होने के दिन होलिका जलाई जाती है और उनके जीवित होने की खुशी में रंगों का त्योहार मनाया जाता है।

महाभारत की ये कहानी

महाभारत की एक कहानी
के मुताबिक युधिष्ठर को श्री कृष्ण ने बताया- एक बार श्री राम के एक पूर्वज रघु, के शासन मे एक असुर महिला धोधी थी। उसे कोई भी नहीं मर सकता था, क्योंकि वह एक वरदान द्वारा संरक्षित थी। उसे गली मे खेल रहे बच्चों, के अलावा किसी से भी डर नहीं था। एक दिन, गुरु वशिष्ठ, ने बताया कि- उसे मारा जा सकता है, यदि बच्चे अपने हाथों में लकड़ी के छोटे टुकड़े लेकर, शहर के बाहरी इलाके के पास चले जाएं और सूखी घास के साथ-साथ उनका ढेर लगाकर जला दे। फिर उसके चारों ओर परिक्रमा दे, नृत्य करे, ताली बजाए, गाना गाएं और ड्रम बजाए। फिर ऐसा ही किया गया। इस दिन को,एक उत्सव के रूप में मनाया गया, जो बुराई पर एक मासूम दिल की जीत का प्रतीक है।

श्रीकृष्ण और पूतना की कहानी

होली का श्रीकृष्ण
से गहरा रिश्ता है। जहां इस त्योहार को राधा-कृष्ण के प्रेम के प्रतीक के तौर पर
देखा जाता है। वहीं,पौराणिक कथा के अनुसार जब कंस को श्रीकृष्ण के गोकुल में होने का पता चला तो उसने पूतना नामक राक्षसी को गोकुल में जन्म लेने वाले हर बच्चे को मारने के लिए भेजा। पूतना स्तनपान के बहाने शिशुओं को विषपान कराना था। लेकिन कृष्ण उसकी सच्चाई को समझ गए। उन्होंने दुग्धपान करते समय ही पूतना का वध कर दिया। कहा जाता है कि तभी से होली पर्व मनाने की मान्यता शुरू हुई।


होलिका दहन का इतिहास

विंध्य पर्वतों के
निकट स्थित रामगढ़ में मिले एक ईसा से 300 वर्ष पुराने अभिलेख में भी इसका उल्लेख मिलता है। कुछ लोग मानते हैं कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने पूतना नामक राक्षसी का वध किया था। इसी ख़ुशी में गोपियों ने उनके साथ होली खेली थी।

Achary Rajesh Kumar  rajpra.infocom@gmail.com
जीवनकाल मे होने वाली विभिन्न परेशानियों से बचने के लिए होली के दिन किये जाने वाले  पांच अचूक ज्योतिषीय उपाय:-
–--------------------- ------ - -   
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के बाद हर भारतीय रंगों के त्यौहार होली का बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार करता है।  हिन्दू धर्म में भी इस पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार होली -

फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है जिसे अन्य शब्दों में रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है। हिन्दू धर्म के मुताबिक यह पर्व दो दिन मनाया जाता है। जिसमे पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंगवाली होली / धुलेंडी खेली जाती है। होलिका दहन के दिन लकड़ी के ढेर की पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है जबकि होली वाले दिन रंगों, अबीर और गुलाल से होली खेली जाती है।
 होली- दिनांक 02 मार्च-2018 को खेली जाएगी।


होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय-
-----------------------------------
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी की होली के दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले कुछ साधारण उपाय बता रहे हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-

1-धन की कमी से बचने का उपाय:-
------------------------------
होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह, जहां से चांद नजर आए, वहां खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें।

अर्घ्य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें। फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।

2-ग्रहों की शांति के लिए उपाय:-
-------------------------
होली की रात उत्तर दिशा में बाजोट (पटिया) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। जाप स्फटिक की माला से करें। जाप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।

मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

3-व्यापार में सफलता पाने का उपाय:-
--------------------------------
एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। 21 माला जाप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।

मंत्र- ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।

4-शीघ्र विवाह के लिए उपाय:-
------------------------
होली के दिन सुबह एक साबूत पान पर साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।

5-रोग नाश के लिए उपाय:-
---------------------
अगर आप किसी बीमारी से पीडि़त हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें।

मंत्र- ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा
 उपरोक्त उपाय आजमा कर देखें, शीघ्रातिशीघ्र लाभ होगा।
 ‎आप सभी मित्रों को दिव्यांश ज्योतिष केंद्र की तरफ से होली की ढेर सारी शुभ कामनाएं।
 ‎
 ‎आचार्य राजेश कुमार
 ‎rajpra.infocom@gmail.com





Thursday 8 February 2018

कैसे होते हैं महाशिवरात्रि के दिन जन्‍म लेने वाले बच्‍चे ,कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है....

महाशिवरात्रि 13 फरवरी या 14 कोइस प्रश्न का उत्तर धर्मसिंधु नामक ग्रंथ में दिया गया है। इसमें कहा गया है,
कैसे करें अपनी राशि अनुसार रुद्राभिषेक - क्‍या है महाशिवरात्रि -2018 का मुहूर्त

कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
कैसे होते हैं महाशिवरात्रि के दिन जन्‍म लेने वाले बच्‍चे 


वैसे तो वर्ष भर में 12 शिवरात्रियां आती है लेकिन इन सभी में फाल्गुन माह की शिवरात्रि को सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण माना जाता है । माना जाता है की  इस व्रत के प्रभाव से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर प्राप्त होता है और जिन महिलाओं का विवाह हो चुका है उनके पति का जीवन और स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है।

2018 में शिवरात्रि का त्यौहार :-

शिवभक्तों के लिए इस साल बड़ी उलझन की स्थिति बनी हुई है कि महाशिवरात्रि का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा। 
ऐसी स्थिति इसलिए बनी हुई है क्योंकि महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। 13 जनवरी को पूरे दिन त्रयोदशी तिथि है और मध्यरात्रि में 11 बजकर 35 मिनट से चतुर्दशी तिथि लग रही है। जबकि 14 फरवरी को पूरे दिन और रात 12 बजकर 47 मिनट तक चतुर्दशी तिथि है। 
ऐसे में लोग दुविधा में हैं कि महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनेगी या 14 फरवरी को। इस प्रश्न का उत्तर धर्मसिंधु नामक ग्रंथ में दिया गया है। इसमें कहा गया है
 'परेद्युर्निशीथैकदेश-व्याप्तौ पूर्वेद्युः सम्पूर्णतद्व्याप्तौ पूर्वैव।।'
 यानी चतुर्दशी तिथि दूसरे दिन निशीथ काल में कुछ समय के लिए हो और पहले दिन सम्पूर्ण भाग में हो तो पहले दिन ही यह व्रत करना चाहिए। 
निशीथ काल रात के मध्य भाग के समय को कहा जाता है
क्‍या है महाशिवरात्रि -2018 का मुहूर्त

महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी 2018 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 13 फरवरी की आधी रात से शुरू होकर 14 फरवरी तक रहेगा। 
शिवरात्रि निशिता काल पूजा का समय रात 12:0 9 बजे से 13:01 am तक रहेगा। मुहूर्त की अवधि कुल 51 मिनट की है।
- 14 फरवरी को महाशिवरात्रि का पारण होगा। पारण का समय सुबह 07:04 से दोपहर 15:20 तक रहेगा।

कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
 इस दिन कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए सुबह शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव को धतूरा चढ़ाएं। इसके बाद ओम नमः शिवाय का जाप करें। यह भी कहा जाता है कि इस दिन नाग-नागिन के जोड़े को शिवलिंग पर अर्पित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। 
अगर किसी तरह की शारीरिक परेशानी है तो किसी योग्य पंडित  से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाना चाहिए। इससे शारीरिक परेशानी समाप्त हो जाती है। इसके अलावा अगर घर में अशांति रहती है तो पंचमुखी रुद्राक्ष की माला लेकर ओम नमः शिवाय का जाप करें।
श‍िव-पार्वती की व‍िवाह तिथ‍ि होने के नाते महाशिवरात्रि का मुहूर्त बेहद पव‍ित्र व शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस द‍िन व‍िवाह का योग भी अच्‍छा माना जाता है तो महाशिवरात्रि पर जन्‍म लेने वाले बच्‍चे भी गुण व रूप में किसी से कम नहीं होते हैं।
कैसे होते हैं महाशिवरात्रि के दिन जन्‍म लेने वाले बच्‍चे 

  महाशिवरात्रि को जन्म लेने वाले बच्चे बहुत ही दयालु और दानी होते हैं। ये बच्‍चे जीवन में खूब यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति करते हैं। हालांकि ये बहुत ही खर्चीले होते हैं और दान पुण्य भी खुले हाथ से करते हैं। ऐसे बच्‍चे प्रायः शासन और प्रशासन में रहते हैं। वहीं माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर जन्‍म लेने वाले बच्‍चों में पुत्र अधिक होते हैं और ये योग्य साबित होते हैं। वहीं ये अचल और चल संपत्ति की प्राप्ति करते हैं। साथ देखने में भी बहुत सुंदर होते हैं। हालांकि स्‍वभाव से ये क्रोधी भी होते हैं। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन जन्म लेने वाले लोग कला और फ‍िल्म के फील्ड में बहुत यश व प्रतिष्ठा की प्राप्ति करते हैं।
महाशिवरात्रि को माना जाता है विवाह का उत्‍तम मुहूर्त 

महाशिवरात्र को विवाह का अति उत्तम मुहूर्त माना जाता है। ऐसी लड़कियां विवाह के बाद अखंड सौभाग्यवती होती हैं और इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखद होता है। आपसी सामंजस्य और विवाह के बाद प्रबल भाग्योदय होता है। ज्‍योतिष के जानकार सुजीत म‍हाराज ने बताया कि इस दिन  विवाह करने से राहुमंगल और शनि से संबंधित सारे दोष स्वतः समाप्त हो जाते हैं। इस दिन विवाह करने वाले दंपत्ति को पूरा जीवन भगवान शिव आशीर्वाद बनाये रखते हैं। इस दिन विवाह करने वालों को महाशिवरात्रि का व्रत प्रत्येक वर्ष रखना चाहिए।
जहां तक महाशिवरात्रि  पर भगवान शिव के पूजन की बात है तो इस दिन रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। बताया जाता है कि अगर रुद्राभिषेक अपनी राशि के अनुसार किया जाए तो इसके ज्‍यादा फायदे मिलते हैं। यह तमाम दोष दूर करने के साथ पुण्‍य द‍िलाने वाला माना जाता है। 

जानें क्‍या है रुद्राभ‍िषेक 
अभिषेक शब्द का शाब्दिक अर्थ है – स्नान करना या कराना। रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक। भगवान श‍िव को रुद्र कहा गया है और उनका रूप श‍िवलिंग में देखा जाता है। तो इसका अर्थ हुआ शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रों के द्वारा अभिषेक करना। अभिषेक के कई रूप तथा  प्रकार होते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने का सबसे श्रेष्ठ तरीका है रुद्राभिषेक करना या फ‍िर श्रेष्ठ ब्राह्मण विद्वानों के द्वारा कराना। वैसे भी अपनी जटा में गंगा को धारण करने से भगवान शिव को जलधाराप्रिय माना गया है।

कैसे करें अपनी राशि अनुसार रुद्राभिषेक - 
1. मेष- शहद और गन्ने का रस
2. वृष- दुग्ध ,दही
3. मिथुन-दूर्वा से
4. कर्क- दुग्धशहद
5. सिंह- शहदगन्ने के रस से
6. कन्या- दूर्वा एवं  दही
7. तुला- दुग्धदही
8. वृश्चिक- गन्ने का रसशहददुग्ध
9. धनु- दुग्धशहद
10. मकर- गंगा जल में गुड़ डाल के मीठे रस से
11. कुंभ- दही से
12. मीन- दुग्धशहदगन्ने का रस


Achary Rajesh Kumar


Monday 5 February 2018

ऐश्वर्य और वैभव कारक शुक्र करेंगे कुंभ राशि में गोचर, जानिए सभी राशियों पर इसका प्रभाव :-



भोग और विलासिता का कारक शुक्र ग्रह तुला और वृषभ राशि का मालिक होता है। शुक्र को पति-पत्नि, प्रेम संबंध, ऐश्वर्य, आनंद आदि का भी कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में शुक्र का प्रभाव शुभ होने से भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है व वैवाहिक सुख का आनंद प्राप्त होता है।


०६ फरवरी २०१८  को शुक्र ग्रह दोपहर १३ बजकर ३१  मिनट पर  कुम्भ राशि में गोचर करेगा।  शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में 20 दिसंबर को शाम 6:43 बजे तक संचरण करेगा। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस गोचर का प्रभाव हम सभी के जीवन पर पड़ेगा। आईये जानते हैं इस गोचर का आपके जीवन पर प्रभाव क्या होगा

      
आगामी 6 फरवरी, 2018 को रोमांस और लग्जरी से संबंधित ग्रह शुक्र ,मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जाहिर तौर पर ये परिवर्तन सभी राशि के जातकों पर अपना प्रभाव छोड़ने जा रहा है। शुक्र को रोमांस, प्रेम संबंध, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह कहा जाता है कि जिस जातक की कुंडली में शुक्र मजबूत और अच्छी स्थिति में होता है, उसका विवाहित जीवन बहुत अच्छा बीतता है और साथ ही साथ उसे जीवन में लगभग सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। यह गोचर कुंभ और मकर के साथ-साथ अन्य सभी राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानें।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में होगा शुक्र का ये गोचर, जिसके बाद आपको बहुत से वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे और साथ ही साथ आपको प्रोफेशन में आगे बढ़ने के भी कई अवसर मिलेंगे। हो सकता है आप कुछ जोखिम भरे निर्णय भी ले सकते हैं। उपायः सफेद चंदन नाभि जुबान व माथे पर लगाएं।



वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की जहां तक बात है तो उनकी कुंडली के दसवें भाव में होगा शुक्र गोचर। इसके बाद आपको जीवन के बहुत से क्षेत्रों, खासकर स्वास्थ्य संबंधी मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के चलते आपकी सामाजिक छवि को भी नुकसान हो सकता है, इसलिए बहुत संभलकर चलें। उपायः श्री सूक्तं का पथ लाभप्रद।



मिथुन राशि

जिन लोगों की राशि मिथुन है उनके नौंवे भाव में शुक्र गोचर करने जा रहा है। इस समय आपके भांपने की क्षमता, आपके सिक्स्थ सेंस और इच्छा शक्ति अपने चरम पर रहने वाली है। यह भी संभव है कि जिन-जिन लग्जरी चीजों की आप कामना करते हैं, वह आपको हासिल हो जाए। उपायः मां कात्यायनी की सफेद फूलों से पूजा करें।


कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के आठवें भाव में होगा यह गोचर। आपको घबराने की कोई आवश्कयता नहीं है क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत हद तक मजबूत होने वाली है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जो भविष्य के लिहाज से आपके लिए बहुत कारगर सिद्ध होगा। उपायः लक्ष्मी व शिव पूजन लाभप्रद ।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के सप्तम भाव में शुक्र गोचर करेंगे, जो आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है। आप अपने भीतर आलस्य, थकावट और नाउम्मीदी महसूस कर सकते हैं। आपको अपने संबंधों पर ध्यान देना होगा, उनके प्रति गंभीरता रखनी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।  उपायः पूजा के समय भगवान शिव को दूध चढ़ाएं।





कन्या राशि

शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होने जा रहा है, इसके परिणामस्वरूप आप अप्रत्याशित रूप से हताशा और परेशानियों की गिरफ्त में चले जाएंगे। विवाहित जीवन में क्लेश विकसित हो सकता है, झगड़े का कोई भी मौका ना दें। आप बेकार की चिंताओं से घिरे रहेंगे। इस दौरान किसी को भी पैसे उधार ना दें, क्योंकि आप उन्हें वापिस नहीं ले पाएंगे।  उपायः मां लक्ष्मी जी को खीर चढ़ावें। ।


तुला राशि

शुक्र आपकी ही राशि का स्वामी है और अब वह आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। आपके लिए यह गोचर बहुत फायदेमंद सिद्ध होगा, आप ज्ञान प्राप्ति की ओर आकर्षित रहेंगे, साथ ही आपको जॉब प्रमोशन या आय में वृद्धि भी प्राप्त हो सकती है। जो लोग रोमांटिक संबंध में हैं, उन्हें धीरज से काम लेना होगा, अन्यथा बात बिगड़ सकती है।  उपायः छोटी कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त करें और उन्हें मिश्री खिलावें ।



वृश्चिक राशि

आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का ये गोचर होने जा रहा है, इसके चलते आके सभी प्रयत्न सफल होंगे। अगर आप नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको ये सलाह दी जाती है कि सभी कागजी कार्यवाही अपने सामने करवाएं, जरा सी अनदेखी आपको परेशानी में डाल सकती है।  उपायः किसी भी देवी के मंदिर में शुक्रवार के दिन बताशे दान करें।


धनु राशि

आपकी कुंडली के तीसरे भाव में होगा धनु राशि का गोचर, इस दौरान आप अपने भीतर नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के जरिए आपको काफी लाभ प्राप्त होगा, आपके काम को भी काफी सराहा जाएगा। अत्याधिक और लंबी यात्राओं की वजह से परिवार के साथ बहुत कम समय बिता पाएंगे।  उपायः भगवान शिव का दूध से रुद्राभिषेक करें।


मकर राशि

शुक्र ग्रह आपकी राशि को छोड़ते हुए कुंभ में जा रहे हैं, यह गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। मकर राशि के लिए यह गोचर बहुत शुभ रहने वाला है, आपको दान-पुण्य करने जैसे सुखद अवसर भी प्राप्त होंगे। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आपको बहुत लाभ प्राप्त होने वाला है, उसके लिए तैयार रहें। उपायः श्री लक्ष्मी सूक्तन पढ़े और सफेद प्रसाद चढ़ाएं।




कुंभ राशि

शुक्र का यह गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, जहां तक वितीय दृष्टिकोण की बात है तो ये आपको लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आप महंगी वस्तुओं, ज्सिअमें सोना, महंगे परफ्यूम आदि शामिल हैं, पर खर्च करने वाले हैं।
लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी स्थिति में गलत संगति में ना पड़ें, अन्यथा अपना नुकसान कर बैठेंगे। अगर बिजनेस में सांझेदारी है तो इस दौरान थोड़ा संभलकर रहें। उपायः ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करें।
 

मीन राशि

शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के बारहवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान विवाहित दंपत्तियों के संबंध काफी मधुर रहेंगे। हो सकता है आप अपने अत्याधिक व्यस्त शेड्यूल से ब्रेक लेकर परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएं। आप अपने कार्यशैली और मेहनती स्वभाव के वजह से ऑफिस में अपने सीनियर्स के बीच लोकप्रिय रहेंगे उपायः शुक्रवार को पुजारिन को चावल दही करें


आचार्य राजेश कुमार

Divyansh Jyotish Kendra